फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Two children died due to drowning while bathing in a pond in Gopalganj

Bihar News: गोपालगंज में तलाब में नहाने के वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 26 Jun 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Two children died due to drowning while bathing in a pond in Gopalganj
घर के बाहर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में एक तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया पंचायत के रामनगर गांव के पश्चिम इलाके की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, मौत की सूचना मिलने पर दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामनगर गांव के चार बच्चे गांव के पश्चिम स्थित एक तालाब में चार बजे के करीब नहाने गए थे। जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। जहां मोहम्द अली की नौ वर्षीय बच्ची शबनम खातून पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए इसी गांव का इम्तियाज अंसारी गया। वह भी ज्यादा पानी के कारण डूबने लगा। इन दोनों को डूबता देख अन्य दो बच्ची मुन्नी खातून और अपने मामा के घर आई जोया खातून शोर मचाने लगे। यह देख गांव के ही वीरेंद्र प्रजापति और मुरली मनोहर दो युवक दौड़कर गए। फिर दो बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन अत्यधिक पानी में दो बच्चों के डूबने से उनका अता-पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


उसके बाद काफी खोजबीन के बाद पानी में डूबे इद्रीश अंसारी के नौ वर्षीय बेटे इम्तियाज अंसारी और मो. अली की नौ वर्षीय बेटी शबनम खातून की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। मृतक इम्तियाज अंसारी दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां जोहरा खातून बार-बार बेहोश हो जा रही है। जबकि शबनम खातून तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वही दो को स्थानीय लोगों ने निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed