फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: The Forest Department has made a special plan to plant 80 lakh saplings in Bihar in 15 days.

Bihar: 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक हरियाली का पर्व, पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर चलेगा पौधारोपण महाअभियान

Sun, 21 Sep 2025 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Sep 2025 03:42 PM IST
सार

Bihar News: मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत हमेशा गंभीर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Bihar News: The Forest Department has made a special plan to plant 80 lakh saplings in Bihar in 15 days.
पौधारोपण अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने 2 अक्तूबर तक देशव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान चलाने की घोषणा की है। इस दौरान नशा मुक्त भारत, स्वच्छता, सेवा, रक्तदान और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भी राज्यभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। रविवार को विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने सासाराम के तुतला भवानी धाम परिसर में पौधा लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन

बिहार में 80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत बिहार में कुल 80 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही वन विभाग आम लोगों और संस्थाओं के बीच पौधों का वितरण भी करेगा। वाइल्डलाइफ सीएफ सत्यजीत कुमार ने कहा कि इस अभियान के दौरान बिहार के प्रत्येक जिले में कम से कम 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और इसमें सरकारी संस्थानों के साथ-साथ एनजीओ और आम लोग भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज प्रताप यादव बोले- पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने वालों को जेल भेजो, वरना आंदोलन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण पर भारत गंभीर
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत हमेशा गंभीर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बाढ़, सूखा और भीषण गर्मी जैसी आपदाओं का सामना कर रही है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को योगदान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed