फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Teen died due to electric shock in Gopalganj, uproar among family members

Bihar News: गोपालगंज में करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में घर से बाहर गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Teen died due to electric shock in Gopalganj, uproar among family members
मृतक आयुष कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के धर्मबारी गांव में करंट लगने से एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतक की पहचान आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो संजीत कुमार सिंह का बेटा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम को आयुष शौच के लिए घर से बाहर गया था, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जब तक किसी की नजर उस पर पड़ी, तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
मृतक की मां नीलम देवी अपने बेटे की मौत पर दहाड़ मारकर रो रही थीं। जबकि पिता संजीत कुमार सिंह और छोटे भाई अंकुश और अभिजीत का भी रो-रो कर बुरा हाल है। आयुष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसे परिवार का होनहार बेटा माना जाता था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उसे नेक स्वभाव का और परिवार का आदर्श लड़का बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed