फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Suspicious death of post office's senior clerk in Siwan, murder alleged

Bihar News: सीवान में पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप; स्टाफ फरार

Mon, 16 Jun 2025 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

Bihar: भाई अशोक मांझी का कहना है कि सोमवार सुबह विजय ड्यूटी पर निकले थे, लेकिन दोपहर में उनका शव ऑफिस में फंदे से लटका मिला। उन्हें आशंका है कि पहले विजय की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of post office's senior clerk in Siwan, murder alleged
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र स्थित एक पोस्ट ऑफिस में पदस्थापित बड़ा बाबू विजय मांझी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को पोस्ट ऑफिस के कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई अशोक मांझी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्ट ऑफिस के स्टाफ और एक निजी कर्मचारी पर गला दबाकर मारने के बाद आत्महत्या का रूप देने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विजय मांझी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हहवा गांव के रहनेवाले थे और बीते एक साल से स्थानीय पोस्ट ऑफिस में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, विजय के ज्वाइन करने से पहले पोस्ट ऑफिस से बड़ी रकम की कथित तौर पर अवैध निकासी हुई थी, जिसमें उनसे जबरन दस्तखत करवाए गए थे। इसी को लेकर उनका अक्सर ऑफिस स्टाफ और एक निजी कर्मी से विवाद होता रहता था। विजय ने इस गड़बड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

भाई अशोक मांझी का कहना है कि सोमवार सुबह विजय ड्यूटी पर निकले थे, लेकिन दोपहर में उनका शव ऑफिस में फंदे से लटका मिला। उन्हें आशंका है कि पहले विजय की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मनेरशरीफ में पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा सौंदर्यीकरण का कार्य, दो थिमेटिक गेट का निर्माण हुआ पूरा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा कि घटना के बाद पोस्ट ऑफिस का पूरा स्टाफ कार्यालय छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपों की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed