फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Schools up to class VIII closed in Gopalganj teachers will mark attendance collector issued order

Bihar News: गोपालगंज में आठवीं तक के स्कूल बंद, गुरुजी लगाएंगे हाजिरी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Tue, 07 Jan 2025 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लेकिन शिक्षकों को हाजिरी लगानी होगी। कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Bihar News Schools up to class VIII closed in Gopalganj teachers will mark attendance collector issued order
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज सहित पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में है। गोपालगंज में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को लेकर गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने स्कूलों के पठन-पाठन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किये हैं। डीएम ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को नौ जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। डीएम द्वारा यह निर्णय बच्चों की स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि वर्ग आठ से ऊपर के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं। हालांकि, जारी आदेश में कहा है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा और यह आदेश नौ जनवरी तक जिले में प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


डीएम के एक से वर्ग आठ तक व आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन बंद कर दिये जाने के निर्णय से छोटे-छोटे बच्चों में खुशी का लहर दौड़ गई है। इस कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे विद्यालय जाना नहीं चाहते थे। लेकिन इस निर्णय के बाद बच्चों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए राजन कुमार ने बताया है कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचेंगे और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे। डीएम ने आदेश जारी कर वर्ग एक से आठ तक विद्यालयों में शैक्षणिक संचालन पर रोक लगा दी है। लेकिन गुरुजी समय से विद्यालय जायेंगे व प्रत्येक दिन की तरह ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करेंगे। साथ ही अपार आईडी कार्ड सहित अन्य गतिविधियों में प्रधानाध्यापक का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed