फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Class 6 student in Siwan admitted to hospital after fainting in classroom

Bihar News: कक्षा छह की छात्रा क्लासरूम में बेहोश, समय पर इलाज से तबीयत में सुधार

Tue, 20 May 2025 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 02:29 PM IST
सार

Bihar: प्रधानाध्यापक ने आगे कहा कि छात्रा की तबीयत अब पूरी तरह सामान्य है और उसे घर भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी किसी भी आपात स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने के लिए विद्यालय में स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Class 6 student in Siwan admitted to hospital after fainting in classroom
छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सावना में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा छह की छात्रा अर्चना कुमारी अचानक कक्षा में बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद विद्यालय प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की।

विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षकों ने तत्क्षण 102 आपातकालीन सेवा नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस मंगवाई। कुछ ही देर में एंबुलेंस विद्यालय परिसर पहुंच गई और छात्रा को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार सजकर तैयार, जुटने लगे भक्त; जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद अर्चना की स्थिति में तेजी से सुधार आया और चिकित्सकों ने दवा देकर उसे छुट्टी दे दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रा के बेहोश होते ही शिक्षकों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और बिना किसी देरी के उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधानाध्यापक ने आगे कहा कि छात्रा की तबीयत अब पूरी तरह सामान्य है और उसे घर भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी किसी भी आपात स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने के लिए विद्यालय में स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed