फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Charges framed against Khesari Lal Yadav in check bounce case, appeared in court in person

Bihar News: चेक बाउंस के मामले में खेसारी लाल यादव पर आरोप गठन, न्यायालय में सदेह पेश हुए; जानें पूरा मामला

Fri, 13 Sep 2024 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

Chapra News: खेसारी लाल यादव के अधिवक्ता बीरेश कुमार चौबे ने बताया कि चेक बाउंस का मामला स्टॉप पेमेंट के कारण हुआ था। मामले को लेकर वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar News: Charges framed against Khesari Lal Yadav in check bounce case, appeared in court in person
खेसारी लाल यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव पर चेक बाउंस के मामले में आरोप गठन हुआ है। व्यवहार न्यायालय (ACJM) एकादश राकेश कुमार की अदालत में रसूलपुर थाना कांड संख्या-120/19 के विचारण वाद संख्या-1002/24 के तहत खेसारी लाल यादव और उनके अधिवक्ता बिरेश कुमार चौबे सदेह पेश हुए।

विज्ञापन

 
आरोप के तहत खेसारी लाल यादव पर दफा-406 भारतीय दंड विधान और 138 एनआई एक्ट के आरोप लगाए गए हैं। मामला 16 अगस्त 2019 को दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें असहनी गांव निवासी मृत्युंजय नाथ पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से जमीन की बिक्री के लिए 22 लाख सात हजार रुपये में सौदा हुआ था। सौदे के तहत खेसारी लाल ने 18 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने इस मामले में 22 अगस्त 2020 को चार्जशीट दायर की थी। 25 फरवरी 2021 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लेकिन खेसारी लाल यादव न्यायालय में पेश नहीं हुए थे। लेकिन आज के आरोप गठन के बाद, दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली है और सुलह पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। आगामी 30 सितंबर को इस सुलह पत्र पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव के अधिवक्ता बीरेश कुमार चौबे ने बताया कि चेक बाउंस का मामला स्टॉप पेमेंट के कारण हुआ था। मामले को लेकर वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed