{"_id":"66dda6e5ec0410047200c5f3","slug":"bihar-news-bloody-clash-between-two-parties-over-land-dispute-in-gopalganj-one-person-died-many-injured-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल
Sun, 08 Sep 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:00 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले चार लोगों को पकड़ लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के नगर थानाक्षेत्र के बसडिला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के नगर थानाक्षेत्र के बसडिला गांव निवासी पलटू राम और बहारन राम के परिवार बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पहले भी झगड़ा हुआ, पंचायत बैठी और मामले भी दर्ज कराए गए। उसके बाद भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसी बीच रविवार की सुबह 11 बजे के आसपास विवादित भूमि में लगे केले के पेड़ को बहारन राम का परिवार वहां जाकर काटने लगा। इस पर पलटू राम के परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई। बात बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलाए गए, जिस में पलटू राम की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही मुन्ना कुमार (18), नवल (15), सुधा कुमारी (15), आशू कुमार (12) और चंद किशोर कुमार (12) घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर इस घटना में चार लोगों को हिरासत में लेने की बात बताई गई है। इसके अलावा पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।