{"_id":"6702a7c9208a62dc4304aa63","slug":"bihar-news-a-youth-seriously-injured-in-a-road-accident-in-gopalganj-died-during-treatment-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 06 Oct 2024 08:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:38 PM IST
सार
Gopalganj News: विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र कुशवाहा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के मिश्र बांधौरा गांव के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बिजयीपुर थानाक्षेत्र के मिश्र बंधौरा गांव निवासी सुदामा कुशवाहा के धर्मेंद्र कुशवाहा (42) के रूप में की गई है। युवक की मौत के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेंद्र कुशवाहा बीते 11 सितंबर को अपने घर के पास टहल रहा था। इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर में ही युवक का इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और इसकी सूचना विजयीपुर थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम कराकर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुशवाहा मुंबई में रहकर सब्जी बेचता था। 13 तारीख को वापस मुंबई जाने वाला था। इसी बीच 11 सितंबर को हादसा हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस मामले में विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन