{"_id":"67768a0e939bf07ed4008568","slug":"bihar-miscreants-opened-fire-marriage-hall-in-gopalganj-worker-was-referred-in-critical-condition-after-shot-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मैरिज हॉल में बदमाशों ने की गोलीबारी, कर्मी को गोली लगने से गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मैरिज हॉल में बदमाशों ने की गोलीबारी, कर्मी को गोली लगने से गंभीर हालत में रेफर
Thu, 02 Jan 2025 06:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:14 PM IST
सार
गोपालगंज जिले के सुप्रसिद्ध संध्या मैरिज हॉल में बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोली एक कर्मी को लगी, जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज के हथुआ बाजार स्थित संध्या स्वीट्स और मैरिज हॉल में बुधवार देर शाम अपराधियों ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दुकान के एक कर्मी को गोली लग गई। गोली कर्मी की गर्दन से निकल गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव निवासी रोशन कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना के बाद हथुआ बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार देर शाम जख्मी युवक रोशन कुमार सिंह मैरेज हॉल का काम खत्म कर मिठाई दुकान पर आए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। गोली पीड़ित की गर्दन को पार कर बाहर निकल गई। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची हथुआ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी अपराधियों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विदित हो कि वर्ष दो वर्ष पूर्व संध्या स्वीट्स हाउस के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी गई थी। अपराधियों ने दुकान के सामने गोलीबारी कर एक पर्चा छोड़ा था। पर्चा में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी की मांग की गई थी। उस मामले में मछागर के रहने वाले कुख्यात विवेक पुरी, टाइगर शाह और एक अन्य अपराधी का नाम सामने आया था। बाद में विवेक पुरी दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन