फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Bloody clash broke out in Gopalganj over children fighting, 4 people including 3 women injured

Bihar Crime: गोपालगंज में बच्चों की मारपीट को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल

Sat, 08 Jun 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Jun 2024 08:22 PM IST
सार

Gopalganj Crime: पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि हमलावरों का दबंग और अपराधियों से साठ-गांठ रहती है। वे कभी भी मेरे बेटे साहिल और मुझे जान से मार सकते हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Bloody clash broke out in Gopalganj over children fighting, 4 people including 3 women injured
मामले में पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनरहा गांव में शनिवार को बच्चों की मारपीट की वजह पूछने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। हमलावरों ने दाब और ईंट से हमला कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल चारों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घायलों में बनरहा गांव निवासी मजबून खातून, साहिल, हसबुन खातून और सहीमा खातून शामिल हैं।

विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर घायल महिला मजबून खातून ने अपने ही पड़ोसी मो. अंसारी सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे साहिल को रोज मोहम्मद के बेटे ने बेवजह पीट दिया। इस बात को पूछने गई तो उक्त सभी लोग गंदी-गंदी गाली देने लगे। जब गाली का विरोध किया तो उन लोगों ने दाब से मुझ पर जानलेवा हमला बोल दिया। मेरी जान लेने की नीयत से मुझ पर लगातार दाब से हमला किया गया। दाब से मेरा सर फट गया, मेरे आंख के नीचे कट गया और मेरी नाक के बाएं तरफ भी कट गया। मैं खून से लहूलुहान हो गई। इसके बाद मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मुझे जमीन पर गिरता देख बीच-बचाव करने आई मेरी बहन हसबुन खातून और मेरी भाभी सहीमा खातून को भी उन लोगों ने जान लेने की नीयत से दाब और ईंट हमला बोल दियार, जिसमें पैर कट गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बीच मेरे गले से सोने की चेन और कान की बाली को उन लोगों ने जबरन नोच लिया। साथ ही उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि उन हमलावरों का दबंग और अपराधियों से साठ-गांठ रहती है। वे कभी भी मेरे बेटे साहिल और मुझे जान से मार सकते हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed