{"_id":"66812e95cd49f038c106e67c","slug":"bihar-crime-a-laborer-working-on-an-egg-farm-in-gopalganj-was-shot-dead-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गोपालगंज में अंडा फार्म पर काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, एक पर्ची भी फेंककर गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गोपालगंज में अंडा फार्म पर काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, एक पर्ची भी फेंककर गए बदमाश
Sun, 30 Jun 2024 03:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
Gopalganj Crime: सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि अंडा फार्म में काम कर रहे एक वर्कर को गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में अंडा फार्म में काम कर रहे एक मजदूर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। यह घटना बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव की है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के पुनई लक्ष्मीपुर गांव निवासी आनंद महतो के बेटे गुड्डू कुमार (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुड्डू कुमार अपने तीन भाई और मां के साथ पिछले छह महीने से गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी अब्दुल्लाह के बेटे इमरान आजम के अंडा फार्म में काम करता था। वह रोज की तरह ही अंडा फार्म में काम कर रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अंडा फार्म के मालिक इमरान आजम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नामजद आरोपी द्वारा हम से 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही थी। मैं रंगदारी देने से मना कर रहा था। इसके बाद आरोपी ने मेरे दरवाजे पर आकर फायरिंग की और धमकी दी थी। हमने इसकी सूचना बरौली थाना पुलिस को दी थी। डर के कारण मैंने ये बात किसी से नहीं कही। लेकिन आज फिर बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे, जहां पूर्व से चार मजदूर फार्म पर रहते हैं। वहां आरोपी ने आवाज दी जिसके बाद गुड्डू की मां पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसके हाथ में पर्ची नहीं दी और कहा कि अपने बेटे को बुलाओ। उसके बाद महिला ने अपने बेटे को बुलाया। मां की आवाज सुनकर बेटा फार्म से नीचे उतरा और तभी आरोपियों ने उसके सीने में गोली मार दी। जाते-जाते आरोपी एक पर्ची फेंक कर चले गए। उन्होंने बताया कि पर्ची में लिखा था कि जो भी इस फॉर्म पर काम करेगा उसको गोली मार देंगे। फिलहाल पर्ची को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि अंडा फार्म में काम कर रहे एक वर्कर को गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।