फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Board Inter Result: Farmer's son Prince Kumar got 3rd rank in state in board's inter examination

Bihar Board Inter Result: किसान के बेटे प्रिंस ने हासिल की राज्य में तीसरी रैंक, सिविल अधिकारी बनने का है सपना

Sat, 23 Mar 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 05:39 PM IST
सार

Bihar Board Inter Result 2024: प्रिंस कुमार और उनके बड़े भाई लव कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे। उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर एक सफल अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bihar Board Inter Result: Farmer's son Prince Kumar got 3rd rank in state in board's inter examination
माता-पिता के साथ प्रिंस कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार भी गोपालगंज के छात्रों का दबदबा कायम है। सब्जी बेचने वाले किसान के बेटे प्रिंस कुमार बिहार के टॉपरों में तीसरा स्थान लाए हैं। दरअसल, गोपालगंज के बरौली हाईस्कूल के छात्र और नवादा गांव निवासी प्रिंस कुमार ने साइंस स्ट्रीम में पूरे बिहार में तीसरा रैंक हासिल किया है। प्रिंस कुमार ने 476 अंक यानी 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वहीं, प्रिंस के भाई लव कुमार ने भी बोर्ड परीक्षा में 450 अंक साइंस स्ट्रीम में हासिल किए हैं। दोनों की सफलता से परिवार और इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

 
नवादा बाजार में सब्जी बेचते हैं पिता
बिहार टॉपर छात्र के पिता बाला साह नवादा बाजार में सब्जी बेचते हैं। जबकि माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। दोनों बेटे प्रिंस कुमार और बड़ा बेटा लव कुमार ने बोर्ड परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है। प्रिंस और लव कुमार दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन

 
सिविल सर्विसेस की तैयारी करेंगे दोनों भाई
प्रिंस कुमार और उनके बड़े भाई लव कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे। उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर एक सफल अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है। इनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed