फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Dense fog causes havoc in Siwan a 70-year-old man dies in a road accident

Bihar Accident: सीवान में घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; परिजनों का रोकर बुरा हाल

Sun, 28 Dec 2025 04:00 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 04:00 PM IST
सार

Bihar Accident: सीवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Dense fog causes havoc in Siwan a 70-year-old man dies in a road accident
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में घने कोहरे का कहर जारी है। लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी धनेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे सुबह अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन अनियंत्रित हो गया और उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घायल धनेश्वर प्रसाद को उठाकर लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि कोहरा इतना घना नहीं होता, तो यह हादसा टल सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; हाड़ कंपाने वाली ठंड से समस्तीपुर बेहाल, तापमान 13.9 डिग्री पर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

सूचना मिलने पर लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मृतक के भांजे मुकेश कुमार ने बताया कि चाचा सुबह खेत जा रहे थे। कोहरा इतना घना था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक तेज आवाज आई और चाचा सड़क पर गिरे पड़े थे। हमने तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस से दोषी को जल्द पकड़ने की मांग है।”

गौरतलब है कि जिले में सर्दी के मौसम में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय धीमी गति रखें, हेडलाइट जलाकर चलें और विशेषकर सुबह व शाम के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यह हादसा एक बार फिर कोहरे के खतरे को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed