फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: 8th class student gang-raped after kidnapping in Siwan; FIR registered against 4 people, one arrested

Bihar: सीवान में 8वीं की छात्रा से अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म; चार लोगों पर FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

Siwan News: पीड़िता ने बताया कि उससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद गांव के ही एक पोखर के पास उसे पेड़ से बांधकर एक दिन तक रखा गया। उसके बाद अगले दिन भोर में पेड़ से खोलकर कहा कि तुमने अगर किसी को बताया तो फिर बलात्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: 8th class student gang-raped after kidnapping in Siwan; FIR registered against 4 people, one arrested
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में नौतन थाना क्षेत्र की निवासी 8वीं की छात्रा को अगवा करने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अगवा कर झाड़ी वाले खेत में ले गए आरोपी
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि वह 18 अप्रैल को रात में शौच के लिए निकली थी। तभी गांव के ही चार मनचलों ने मोटरसाइकिल से पहले उसे अगवा किया। फिर पास के ही एक झाड़ीनुमा खेत में ले जाकर सभी ने उससे बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इस दरिंदगी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके बाद पीड़िता को  दाग कर टॉर्चर भी किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता को पेड़ से बांधकर रखा
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद गांव के ही एक पोखर के पास उसे पेड़ से हाथ-पैर बांधकर एक दिन तक रखा गया। उसके बाद अगले दिन भोर में पेड़ से खोलकर कहा कि तुमने अगर किसी को बताया तो फिर बलात्कार किया जाएगा। इधर, परेशान परिजनों ने अपनी बेटी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, पीड़िता और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed