फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: 24 Hindus Registered at a Muslim’s House – Shocking Voter List Irregularity in Intensive Revision

Bihar SIR : एक मुस्लिम के मकान में 24 हिंदू! मतदाता गहन पुनरीक्षण में यह कैसा खेल? अमर उजाला की पड़ताल

Thu, 14 Aug 2025 04:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 04:56 PM IST
सार

सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ में मतदाता सूची (SIR) में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। BLO ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
Bihar: 24 Hindus Registered at a Muslim’s House – Shocking Voter List Irregularity in Intensive Revision
मुस्लिम परिवार के मकान पर जुड़ गए 24 हिंदू वोटरों के नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ में मतदाता सूची (SIR) में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यह 105 विधानसभा क्षेत्र का मामला है, जहां एक मुस्लिम परिवार के मकान संख्या 9 पर 24 हिंदू मतदाताओं के नाम जुड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय नगीना मियां का घर वार्ड नंबर 27, बूथ संख्या 254 में स्थित है। इस मकान में उनके पुत्र सैफुल्लाह और मुमताज मियां रहते हैं। सैफुल्लाह के परिवार में 6 लोग और मुमताज मियां के परिवार में 2 लोग वोटर हैं। इनके माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि SIR के बाद जब उन्होंने नई वोटर लिस्ट में नाम चेक किए तो पाया कि पहले के 8 वोटरों की जगह अब 24 लोगों के नाम उनके पते पर दर्ज हो गए हैं, जिनमें ज्यादातर गैर-मुस्लिम हैं और जिन्हें वे जानते तक नहीं।
विज्ञापन


सैफुल्लाह ने बताया, 'BLO हमारे घर आया था, फॉर्म भरकर हमने उसे दे दिया था। अब अचानक पता चला कि मेरे मकान संख्या 9 पर 24 लोगों के नाम जुड़ गए हैं। यह पूरी तरह BLO की गलती है।' वहीं मुमताज मियां ने कहा, 'हमारे परिवार में कुल 2 लोग हैं और भैया का परिवार है, लेकिन 24 लोगों के नाम कैसे जुड़ गए, समझ से बाहर है। प्रशासन से मांग है कि इन अपरिचित नामों को तुरंत हटाया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी

'मुझे इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं'
वार्ड नंबर 27 के BLO पिंकू कुमार ने कहा, 'मुझे इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं है। मृतकों के नाम हटाने के लिए मैंने आवेदन दिया था, लेकिन ये नए नाम कैसे जुड़ गए, पता नहीं।' परिवार का कहना है कि वे पंक्चर बनाकर अपनी जीविका चलाते हैं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें डर है कि अगर यह गलती नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई मकान पर हिस्सेदारी का दावा भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed