फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Army soldier who died of a gunshot wound in Pune bid a tearful farewell:

बिहार: गोली लगने के बाद पुणे में टूटी सांसों की डोर, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से जवान को अंतिम विदाई

Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

सारण के दिघवारा निवासी सेना के जवान राजेश कुमार सिंह का पुणे में इलाज के दौरान निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान 11 सितंबर को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। शुक्रवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव फकुली पहुंचा, जहां सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

विज्ञापन
Army soldier who died of a gunshot wound in Pune bid a tearful farewell:
मृत सेना के जवान को नम आंखों से दी गई सलामी।

विस्तार

सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत हराजी पंचायत के फकुली गांव निवासी सेना के जवान राजेश कुमार सिंह की पुणे में इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उनके घर पहुंच गए। परिजनों के विलाप से पूरा गांव शोक में डूब गया।

विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग उनके घर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना के जवानों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बोधा छपरा स्थित गंगा घाट ले जाया गया।

विज्ञापन

आमी के गंगा घाट पर सेना के जवानों ने राजेश कुमार सिंह को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान घाट पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। हर आंख नम थी और माहौल पूरी तरह शोकाकुल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान मारी थी गोली
परिजनों ने बताया कि अवतार नगर थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सिंह थल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सेना के ही एक अलग विंग में पुणे में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान बीते 11 सितंबर को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह पुणे में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव में वाहन का शीशा टूटा; ASI घायल उपचार जारी

इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका पार्थिव शरीर पुणे से पैतृक गांव फकुली लाया गया। गांव पहुंचने पर लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान हेमनारायण सिंह, पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, डॉ. पंकज सिंह, मुनिलाल सिंह, उमाशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

 

मृत सेना के जवान को नम आंखों से दी गई सलामी

 जवान को नम आंखों से दी गई सलामी

 

मृत सेना के जवान को नम आंखों से दी गई सलामी

जवान को नम आंखों से दी गई सलामी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed