फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan News: Woman jumps from moving auto for mobile, dies after falling on road, chaos in family

Bihar News: मोबाइल के लिए चलते ऑटो से कूदी महिला, सड़क पर गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 01 Apr 2025 09:42 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 09:42 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में एक महिला का मोबाइल बात करते हुए नीचे गिर गया। उसे उठाने के लिए महिला चलते ऑटो से नीचे कूद गई। इस दौरान सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम गया।

विज्ञापन
Siwan News: Woman jumps from moving auto for mobile, dies after falling on road, chaos in family
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोबाइल पर बात करने के दौरान हुई लापरवाही एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार गांव में एक महिला की चलते ऑटो से कूदने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगावां निवासी परमा मांझी की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने भतीजे के लिए खाना देकर ऑटो से घर लौट रही थी। इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया और वह बात करने लगी। बात करते हुए अचानक मोबाइल ऑटो से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने की कोशिश में गायत्री देवी चलती ऑटो से कूद गईं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:बागमती नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों में छाया मातम
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को तुरंत अपने गांव लेकर चले गए, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को सीवान सदर अस्पताल लाया गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है, लेकिन परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed