{"_id":"675e91588663c5ceac096ee7","slug":"a-farmer-was-burnt-alive-due-to-the-negligence-of-the-electricity-department-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जिंदा जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जिंदा जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 15 Dec 2024 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:50 PM IST
सार
Bihar News: पिपरा नहर के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की जिंदा जलकर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के जादो पिपरा नहर के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक व्यक्ति की उस वक्त जिंदा जलकर मौत हो गई जब वो हमेशा की तरह सुबह अपने घर से दूध देने साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले हथुआ थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला बरौली के रहने वाले संतोष यादव दूध बेचकर अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे जब अपने घर से पिपरा दूध बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच बिजली विभाग की लापरवाही से रास्ते पर गिरे ग्यारह हजार हाइ वोल्टेज के नंगे तार की चपेट में आ गए, जिससे वो मौके पर ही जिंदा जल गए। अपने पीछे वो दो पुत्री एवं एक पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के भाई का कहना है कि किसी तरह दूध बेचकर वो अपने बच्चों का पेट पालते थे। अब बच्चे किसके सहारे रहेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली विभाग को बताया गया था, लेकिन लापरवाही से आज मेरा भाई जिंदा जल गया। मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीएम ने हर संभव सहायता दिलाने की बात कह परिवार को ढांढस बंधाया।