फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   25-year-old man brutally murdered in Gopalganj after being struck on the head two women taken into custody

बिहार: मामा के घर से लौटे 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल से मटन-चावल और खून से सने चप्पल बरामद

Wed, 28 Oct 2026 03:53 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय आकाश भारती की सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से मटन पार्टी के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की है।

 

विज्ञापन
25-year-old man brutally murdered in Gopalganj after being struck on the head two women taken into custody
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी झील गांव स्थित राम-जानकी मंदिर के पास एक बगीचे में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान भागीपट्टी झील गांव निवासी राजाराम राम के पुत्र आकाश भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मटन पार्टी के दौरान विवाद की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश मंगलवार की शाम कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवां गांव स्थित अपने मामा के घर गया था। देर शाम वह वापस लौट आया था। पुलिस को घटनास्थल के पास दावत या पार्टी होने के साक्ष्य मिले हैं। मौके से चावल, मटन और एक जग बरामद किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की शुरुआती आशंका है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, घटना के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच
हत्या के इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। इसी संभावित एंगल और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पार्टी में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

खून से सने चप्पल बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक महिला और एक युवक के खून से सने चप्पल बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए।

फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर तेजी से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed