{"_id":"651e95270b3dbbba5b05252b","slug":"samastipur-spit-on-the-body-and-said-sorry-then-took-away-three-and-a-half-lakh-rupees-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की अनोखी वारदात: शरीर पर थूक फेंककर सॉरी बोला, फिर उड़ा ले गए साढ़े तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की अनोखी वारदात: शरीर पर थूक फेंककर सॉरी बोला, फिर उड़ा ले गए साढ़े तीन लाख रुपये
Thu, 05 Oct 2023 04:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:21 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अधेड़ व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। यहां लुटेरों ने बड़ी ही चालाकी से अधेड़ व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की अनोखी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर शहर के गोलारोड में बदमाशों ने बैंक से रुपये निकासी करने जा रहे अधेड़ के शरीर पर थूक फेंक दिया। फिर सॉरी बोल पास के चापाकल पर थूक साफ कराने लगा। इसी दौरान उसका दूसरा साथी साढ़े तीन लाख रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी नगर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत निवासी चंद्रशेखर राय पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दोपहर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर साइिकल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गोला रोड के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक युवक ने उसके ऊपर थूक फेंक दिया। फिर उनके नजदीक जाकर सॉरी बोलकर उन्हें कहा चलिए कपड़ा धुलवा देते हैं। चंद्रशेखर अपनी साइकिल सड़क किनारे लगाकर रुपये से भरा झोला चापाकल के पास रखकर थूक साफ करने लगा। इसी दौरान बदमाश का दूसरा साथी रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने क्या कहा...
नगर थाना के थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया, शरीर पर थूक फेंककर अधेड़ से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन