{"_id":"65bb7b715202b424b8097c93","slug":"samastipur-news-two-people-riding-bike-died-due-to-overturning-of-truck-loaded-with-ballast-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur News: गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से बाइक सवार दो लोगों की दबने से मौत, विरोध में हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur News: गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से बाइक सवार दो लोगों की दबने से मौत, विरोध में हाइवे जाम
Thu, 01 Feb 2024 04:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:37 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में ट्रक के पलटने से बाइक सवार दो लोग दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे-28 पर लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय विद्यापतिनगर पथ पर सरदारगंज चौक के पास एक गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से बाइक सवार दो लोगों की दब कर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव के पोचो राय 50 व इसी गांव के विसो राय का पुत्र गोपाल राय 35 वर्ष बताया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने सरदार गंज के पास एनएच-28 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर टीम के वाहन को लोगों ने पत्थर आदि से क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके से फरार हो गई। जाम के कारण एनएच-28 पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक पोचो राय व गोपाल राय ट्रैक्टर के चालक और खलासी थे।दोनों अपनी ट्रैक्टर को मरम्मत करने के बाद दलसिंहसराय से वापस बछवारा लौट रहे थे। इसी दौरान विद्यापति नगर की ओर से आ रहे 16 चक्का ट्रक का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में सड़क किनारे से गुजर रहे बाइक सवार दोनों चपेट में आ गए, जिससे दब कर दोनों की मौत हो गई। दोनों का आधा शरीर ट्रक की बॉडी के नीचे और आधा बाहर दब गया।बाइक भी फांसी हुई थी। उधर, इस घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी ट्रक से निकलकर फरार हो गए। इस बीच घटना की सूचना पर दलसिंहसराय की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों के आक्रोश का उन्हें सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
उधर, घटना से आक्रोशित हुए लोग बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे-28 के सरदारगंज चौक के पास जुट गए और लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। आक्रोशित लोगों का कहना है कि ओवर लोड ट्रक यूं ही आया जाया करता है, जिससे आए दिन यह घटना होती रहती है। लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रक पर ओवर लोड गिट्टी भरी थी, जिस कारण ट्रक पलटा है।
डीएसपी ने क्या कहा
उधर, दलसिंहसराय के डीएसपी नजीब अनवर ने बताया कि इस घटना में ट्रक के पलटने से रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवार दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।