फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur Murder Case: Pornographic video of ex-MLA was going viral, so ex-Mukhiya was killed

Bihar : मुखिया उपचुनाव में पूर्व MLA का अश्लील वीडियो वायरल कर रहा था, गुस्से में डबल मर्डर

Sat, 04 Mar 2023 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Mar 2023 01:10 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हत्या केवल एक अश्लील वीडियो के कारण की गई। दरअसल पूर्व विधायक राम बालक सिंह का एक युवती के साथ गंदा वीडियो बना लिया गया था। 

विज्ञापन
Samastipur Murder Case: Pornographic video of ex-MLA was going viral, so ex-Mukhiya was killed
हत्यारोपी पूर्व विधायक राम बालक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हत्या केवल एक अश्लील वीडियो के कारण की गई। दरअसल पूर्व विधायक राम बालक सिंह का एक युवती के साथ गंदा वीडियो किसी ने बना लिया था। इस वीडियो के जरिए पूर्व सुरेंद्र प्रसाद सिंह ब्लैकमेल करते थे। आगामी उपचुनाव को लेकर पूर्व मुखिया इसका गलत इस्तेमाल कर रहे थे। इस कारण पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी। इसको लेकर पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह ने बाहर से शूटर बुलाकर पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की हत्या करवा दी। 

विज्ञापन


SP ने बताया कि मर्डर केस के पीछे पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो था। इसे सुरेंद्र प्रसाद द्वारा इलाके में लोगों के बीच दिखाया जा रहा था। विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में हाल ही में उपचुनाव होना था। इस वीडियो का इस्तेमाल वह कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक की छवि धूमिल हो रही थी इस कारण ही पूर्व विधायक के भाई ने शूटर को हायर कर इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में चार शूटर शामिल थे। पूर्व विधायक के भाई ने मोटी रकम देकर पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की हत्या करवाई।

विज्ञापन

दिल्ली से पूर्व विधायक के भाई को किया गिरफ्तार 
SP ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पूर्व विधायक के भाई के खिलाफ साक्ष्य मिले। इसके बाद छापेमारी कर दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 20 फरवरी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मदीहा ब्रह्म स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद और उसके सहयोगी सत्यनारायण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई लालबाबू सिंह समेत 6 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाया था। परिजनों हत्या की वजह सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में होने वाले मुखिया के उपचुनाव को बताया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed