फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur Crime Girl student mobile snatched and thrashed by running away youth

Samastipur Crime: छात्रा की मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

Thu, 27 Jul 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में लोगों ने एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। दरअसल, युवक एक छात्रा की मोबाइल झपटकर भाग रहा था। ऐसे में लोगों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाद में नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Samastipur Crime Girl student mobile snatched and thrashed by running away youth
युवक की पिटाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के कर्पूरी बस पड़ाव में गुरुवार दोपहर एक छात्रा की मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में युवक को लोगों ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस द्वारा युवक का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा मुरौल थाने के अमरनाथ राय के पुत्र भरत कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक बस स्टैंड के पास खड़ा था। इसी दौरान दो छात्राओं को उस ओर से मोबाइल पर बातचीत करते हुए जाते देखा। इसी दौरान युवक ने एक छात्रा की मोबाइल झपट ली और भागने लगा। छात्रा द्वारा हल्ला मचाए जाने पर वहां खड़े आसपास के लोगों ने खदेड़कर युवक को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसे से जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव भी किया गया। इसी दौरान मौके पर नगर पुलिस पहुंच गई। नगर पुलिस ने युवक को बचाते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लात-घूंसे से जमकर की धुनाई...
युवक को पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोगों द्वारा जमीन पर पड़े युवक को लात और घूंसे से पीटा जा रहा है। कुछ लोग उसे बांध देने की भी बात करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी करते हैं। हालांकि, इसी दौरान घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मोबाइल झपटकर भागने के दौरान लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई की है। युवक का उपचार कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed