फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RTI activist murdered in Bettiah; They were going to court, criminals attacked sharp weapons and killed them.

Bihar News: आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या; कोर्ट जा रहे थे, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Wed, 13 Dec 2023 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:29 AM IST
सार

आरटीआई कार्यकर्ता रोजाना की तरह अपने घर से चनपटिया से बेतिया व्यवहार न्यायालय काम करने जाते थे। अपराधियों ने मौका पाकर दुबवलिया थाना क्षेत्र के सरेह में उनकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

विज्ञापन
RTI activist murdered in Bettiah; They were going to court, criminals attacked sharp weapons and killed them.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेतिया में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव के सरेह की है। अपराधियों ने धारदार हथियार वारकर आरटीआई कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना गोसाई टोला हारुन मियां के रूप में की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपराधियों ने धारधार हथियार से हत्या कर उनके शव को फेंक दिया
परिजनों का कहना है कि हारुन मियां रोजाना की तरह अपने घर से चनपटिया से बेतिया व्यवहार न्यायालय काम करने जाते थे। इसी दौरान अपराधियों ने मौका पाकर दुबवलिया थाना क्षेत्र के सरेह मे उनकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। आरटीआई कार्यकर्ता के हाथ व गाल पर जख्मों के निशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारधार हथियार से हत्या कर उनके शव को फेंक दिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मरने वाले की पहचान हारुन मियां चनपटिया में समाज सुधार जागरूकता सेनानी नामक संस्था का संचालन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में चल रही छापेमारी
इधर, मनुआपुल थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। किसी ने धारेधार हथियार से हत्याकर उसके शव को फेंक दिया उसके गाल व हाथ पर गहरे जख्म के निशान हैं। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल पर पहुंच गया तो देखा गया कि वहां पर खून गिरा हुआ है। मरने वाले की पहचान उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर कर ली गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed