फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rotor blade of chopper that flew Union minister Ravi Shankar Prasadto poll rally damaged at Patna airport no casualty

रविशंकर प्रसाद के उतरने के बाद उनके हेलीकॉप्टर के पंख टूटे, कोई नुकसान नहीं

Sun, 18 Oct 2020 01:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rotor blade of chopper that flew Union minister  Ravi Shankar Prasadto poll rally damaged at Patna airport no casualty
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के पटना हवाईअड्डे पर हेलीकॉप्टर से नीचे उतरने के बाद हेलीकॉप्टर के पंख क्षतिग्रस्त हो गए। प्रसाद शनिवार को हेलीकॉप्टर के जरिए मधुबनी  के झंझारपुर से पटना लौटे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रसाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए प्रचार करने के लिए मधुबनी गए थे।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 'मैं चुनाव प्रचार के लिए झंझारपुर गया था। यात्रा के दौरान जिस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था, उसका रोटर ब्लेड मेरे हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद हल्का क्षतिग्रस्त हो गया था। मैं बिल्कुल ठीक हूं।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि ‘केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने संबंधी खबरें सही नहीं है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।’


प्रसाद के कार्यालय ने बताया कि मंत्री को लाने वाले हेलीकॉप्टर के पंख हवाईअड्डे पर उस समय क्षतिग्रस्त हुए, जब गणमान्य लोग उससे उतर चुके थे और वहां से जा चुके थे।गौरतलब है कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होने हैं, जिसमें पहला चरण 28 अक्तूबर, दूसरा तीन नवंबर और तीसरा सात नवंबर को है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रसाद मधुबनी गए हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed