फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Robbery of 10 lakh rupees on the strength of arms in Bandhan Bank in Sitamarhi

Bihar Crime: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े घनी आबादी वाले इलाके की बंधन बैंक में हुई लूट; 10 लाख रुपये ले उड़े लुटेरे

Fri, 02 Jun 2023 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Jun 2023 08:01 PM IST
सार

घटना को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बंधन बैंक में लूट की घटना हुई है। उसको लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहयोग से सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Robbery of 10 lakh rupees on the strength of arms in Bandhan Bank in Sitamarhi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा सेंट्रल स्कूल कैंपस की है। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े बंधन बैंक शाखा से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बंधन बैंक की शाखा से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार तिवारी, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उक्त घटना को घनी आबादी वाली जगह पर अंजाम दिया गया है। घटनास्थल के बगल में पदाधिकारियों और जज का आवास है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चार बदमाश दो बाइक पर सवार थे। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तस्वीर को निकाला है। फुटेज के मुताबिक, लुटेरों ने बैंक में प्रवेश कर कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। फिर काउंटरों में रखे तकरीबन 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद बैंक प्रबंधक ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बंधन बैंक में लूट की घटना हुई है। उसको लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहयोग से सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed