फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD threatens to sue media outlets that claimed Tejashwi owned Gurugram mall

राजद की मीडिया को दी चेतावनी: गुरुग्राम मॉल की खबर पर जारी करें माफीनामा, नहीं तो करेंगे मानहानि केस

Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
सार

राजद सांसद ने कहा कि मैं इन मीडिया आउटलेट्स को चेतावनी देता हूं कि वे यह स्वीकार करते हुए माफीनामा प्रसारित करें कि उनकी ओर से गलती हुई है। अगर वे 48 घंटों में ऐसा नहीं करते हैं तो हम मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

विज्ञापन
RJD threatens to sue media outlets that claimed Tejashwi owned Gurugram mall
राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजद ने शुक्रवार को मीडिया संस्थानों पर मानहानि केस दर्ज करने की धमकी दी, जिन्होंने दावा किया है कि दो दिन पहले सीबीआई द्वारा गुरुग्राम में जिस मॉल पर छापा मारा वो बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का है। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग के अधिकारी राजनीतिक प्रतिशोध के चलते दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं। झा ने कहा कि मैं इन एजेंसियों के अधिकारियों को चेतावनी देना चाहता हूं, अपना काम निष्पक्ष रूप से करें, लेकिन अपने राजनीतिक आकाओं के फरमान के अनुसार काम न करें, जो नतीजे आने पर आपको बचाने नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों के लोग दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा कार्यालय जाते हैं, जहां उन्हें कागज के टुकड़े सौंपे जाते हैं, जिस पर लिखा होता है कि किस राजनीतिक विरोधी को रास्ते पर लाना है।

विज्ञापन


मनोज झा बोले, हमें बनाया जा रहा निशाना 
झा ने कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि हमें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम उनके मुद्दों को उठा रहे हैं। इससे एक प्रतिक्रिया होगी जिससे अधिकारियों और उनके राजनीतिक आकाओं के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह शारीरिक हिंसा की धमकी दे रहे हैं, राजद नेता ने कहा, बिल्कुल नहीं। हम गांधीवादी हैं। और हमारे समर्थक कुछ ऐसा करेंगे कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। झा ने मीडिया संस्थानों के खिलाफ कहा कि मॉल तेजस्वी का है, यह आरोप लगाते हुए बेबुनियाद खबरें चलाई गईं, लेकिन जब से हम सबूत सामने लाए हैं, तब से वे चुप हो गए हैं। मॉल का निर्माण करने वाले रियल एस्टेट डेवलपर को हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। 
विज्ञापन


मीडिया को माफीनामा जारी का अल्टीमेटम 
राजद सांसद ने कहा कि मैं इन मीडिया आउटलेट्स को चेतावनी देता हूं कि वे यह स्वीकार करते हुए माफीनामा प्रसारित करें कि उनकी ओर से गलती हुई है। अगर वे 48 घंटों में ऐसा नहीं करते हैं तो हम मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। झा से तेजस्वी यादव पर भाजपा की टिप्पणी के बारे में भी पूछा गया था, जिसे उन्होंने फर्जी यादव कहा था। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को असली बताया जो अपने पूर्वजों की परंपरा आगे ले जा रहे हैं जिन्होंने वास्तव में गायें पाली थीं। झा ने उत्तर दिया, राय गायों का दूध नहीं निकालते हैं और न ही वह पशुओं को चराने के लिए निकालते हैं। उन पर गुजराती ठप्पा लगा है और वह लोगों से झूठे वादे करके पैसा बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे के बारे में नई महागठबंधन सरकार से बार-बार सवाल करने के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा कि भाजपा नेता उस घोषणा के पहले लाभार्थी रहे हैं। राजद नेता ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी की स्थिति में थे। अब लगता है कि उन्होंने भाजपा की मुख्यधारा में वापसी कर ली है। वह हमारे कर्जदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed