फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD played temple card and BJP patriotism in Bihar by poll

लालू के बेटे तेज प्रताप बोले- अयोध्या में मंदिर हम बनाएंगे तभी भाजपा और संघ का खात्मा होगा

Fri, 09 Mar 2018 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 09 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
 RJD played temple card and BJP patriotism in Bihar by poll
तेज प्रताप यादव
बिहार में दो विधानसभा व एक लोकसभा के लिए उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नालंदा पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव ने ‘राम मंदिर’ की चर्चा छेड़ते हुए कहा कि अब अयोध्या में मंदिर हम बनाएंगे और तभी जाकर भाजपा और संघ का खात्मा होगा। 
विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा सद्भाव बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए अब हम लोग मंदिर ऐसा बनाएंगे जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब लोग जाकर पूजा करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मानवता का मंदिर बनाएंगे। 
विज्ञापन


राजद ने जहां मंदिर कार्ड खेला वहीं, भाजपा ने देशभक्ति का पत्ता फेंका है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को अररिया में कहा है कि अगर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम जीत गए तो अररिया आईएसआईएस का अड्डा बन जाएगा। अररिया में 11 मार्च को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। यह राजद की जीती हुई सीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed