फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD MLA's convoy going to Shraddha program in Jamui collided with each other while trying to save Nilgai

Bihar: श्राद्ध कार्यक्रम में जा रहे राजद MLA का काफिला नीलगाय बचाने के चक्कर में आपस में टकराया; बाल-बाल बचे

Sat, 09 Sep 2023 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:18 PM IST
सार

Bihar Road Accident: जमुई में शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट का काफिला शुक्रवार की देर शाम एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने सिकंदरा जा रहा था। इसी दौरान एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में विधायक तो बाल-बाल बच गए। लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोटें आ गईं।

विज्ञापन
RJD MLA's convoy going to Shraddha program in Jamui collided with each other while trying to save Nilgai
विधायक की क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने सिकंदरा जा रहा शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट का काफिला शुक्रवार की देर शाम एक नीलगाय बचाने के दौरान आपस में टकरा गया। इससे उस पर सवार विधायक विजय सम्राट समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि घटना में विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। घायलों का पास के ही अस्पताल में इलाज कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार की देर शाम शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव आ रहे थे। तभी सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग स्थित मिर्जागंज चौक के पास पंहुचते ही सड़क पर अचानक एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे काफिले में साथ-साथ चल रही गाड़िया एक दूसरे से टकरा गईं।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक विजय सम्राट का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और विधायक बाल-बाल बच गए। हालांकि अन्य गाड़ियों पर सवार कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उनका पास के ही अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed