फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Tejashwi Yadav says companies of kins of Deputy CM Tarkishore Prasad has no experience of government work

बिहार में भ्रष्टाचार: तेजस्वी यादव ने फिर साधा निशाना, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर ने खारिज किए आरोप

Thu, 23 Sep 2021 07:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर एक गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने परिजनों को 53 करोड़ रुपये के ठेके दिलवाए। इस आरोप के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी। वहीं, उप मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
RJD leader Tejashwi Yadav says companies of kins of Deputy CM Tarkishore Prasad has no experience of government work
तेजस्वी यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी (तारकिशोर प्रसाद की) बहू और साला कुछ कंपनियों के निदेशक हैं। पीएचईडी (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) के दिशानिर्देश कहते हैं कि कंपनी को सरकारी कार्यों का अनुभव होना चाहिए। उनकी कंपनी के पास इस तरह का कोई अनुभव नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, उप मुख्यमंत्री ने तेजस्वी के इस बयान पर जवाब देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रसाद ने कहा, 'वो कहते हैं कि मेरी बहू और साला एक संगठन (योजना से शामिल) से संबंधित हैं, मेरे दामाद पर भी आरोप लगाए। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य इससे किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखता है।'
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को करोड़ों रुपये के ठेके दिए गए हैं। उन्होंने कहा था कि ये ठेके राज्य के हर घर में टंकी का पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई 'हर घर नल का जल' योजना के तहत दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने इसकी जांच की मांग करते हुए कहा था कि प्रसाद के मंत्रालय की भी जांच की जानी चाहिए। जदयू (जनता दल यूनाइटेड) से संबंध रखने वाले कई लोगों को 'सात निश्चय' के तहत कई योजनाओं में ठेके मिले हैं। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी अंतरात्मा जगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed