फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने धरा 'शिव का रूप', देवघर के लिए हुए रवाना

Tue, 31 Jul 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 31 Jul 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple
tej-pratap-yadav

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव ने सावन के महीने की शुरुआत शिव की वेश-भूषा धारण कर की है। वैसे तो वह समय समय पर कभी कृष्ण तो कभी ग्वाला बनते रहे हैं लेकिन अब उनका यह नया रूप सामने आया है।


 



 
RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple
त्रिशूल लेकर जाते तेज
30 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी थी इस दौरान वह पटना स्थित शिव मंदिर में शिव की वेश-भूषा वाला कपड़ा पहन पूजा करते नजर आए। इसके बाद वह झारखंड स्थित ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए अपनी टोली के साथ निकले।

 
RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple
शंख बजाते तेज प्रताप
सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालू भगवान शिव के भक्त देवघर जाते हैं और भगवान शिव का दर्शन करते हैं और जल चढ़ाते हैं। तेज प्रताप भी भगवान शिव के भक्त हैं और वह समय समय पर अपनी भक्ति का परिचय देते भी रहे हैं। कल उन्होंने न केवल पटना के शिव मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की बल्कि उन्होंने शेर की छाल वाला कपड़ा भी पहना। तेज प्रताप यादव का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह डमरू बजा रहे हैं। जब वह अपनी टोली के साथ देवघर के लिए निकले तो उन्होंने हाथ में भगवान शिव का शस्त्र त्रिशूल भी पकड़ रखा था।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple
tej-pratap
वैसे यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने अपना यह रूप धरा हो इससे पहले महाशिवरात्रि के मौके पर भी उन्होंने भगवान शिव का रूप धरा था जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था। यही नहीं इसी साल उन्होंने नए साल के मौके पर कन्हैया का रूप धारण कर गायों के बीच बांसुरी बजाई तो खुद पीएम मोदी को कहना पड़ गया था कि ‘आप तो कृष्ण-कन्हैया हो गए हैं। 

 
विज्ञापन
RJD leader Tej Pratap Yadav dressed up as Lord Shiva offers prayers at a Shiva temple
tej-pratap
लेकिन तेज प्रताप यादव अभी रुके नहीं हैं। कभी कृष्ण-कन्हैया तो कभी शिव का रूप धरने वाले तेज बिहार की राजनीति ही नहीं परिवार में भी तूफान ला चुके हैं। तेज प्रताप यादव अब राजनीति के पक्के रंग में भी दिखाई देते हैं। आरजेडी के स्थापना दिवस और लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर जिस तरह से उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था उस समय उनके परिवार में भूचाल आ गया था। तेज प्रताप यादव समय-समय पर रूप धर लेते हैं ऐसा लग रहा है कि वो अपनी अतीत की छवि से बाहर निकलने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed