फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: तेजस्वी यादव का “एनडीए भगाओ-बेटी बचाओ, साईकिल मार्च”, बोले- चाचा को उखाड़ फेकूंगा 

Sun, 29 Jul 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 29 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
tejaswi yadav Cycle March NDA Bhagao Beti bachao 
tejaswi yadav
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव “एनडीए भगाओ-बेटी बचाओ, साईकिल मार्च” निकाल रहे हैं। उनके इस मार्च में हजारों की ताजाद में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मार्च के जरिए वह भाजपा और राज्य में नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने आज एक ट्वीट भी किया। 
tejaswi yadav Cycle March NDA Bhagao Beti bachao 
tejashwi yadav
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मैं जिंदा हूं और जिंदा समाज में रहता हूं। मां-बहन की इज्जत पर बात आएगी तो सड़क पर उतरकर समाज में जागरूकता भी फैलाऊंगा और बेटी विरोधी बलात्कारियों का समर्थन करने वाले नीतीश चाचा को भी सत्ता से उखाड़ूंगा।  उन्होंने सरकार के खिलाफ इस मार्च के लिए लोगों से समर्थन मांगा था। 

 
tejaswi yadav Cycle March NDA Bhagao Beti bachao 
tejashwi yadav
बता दें के देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार और भीड़ तंत्र (मॉब लिंचिंग) की लगातार खबरें आ रही हैं। इसको लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में भी काफी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tejaswi yadav Cycle March NDA Bhagao Beti bachao 
tejashwi yadav
विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं राह चलते लोगों को भीड़ तंत्र का शिकार होना पड़ रहा है।    
विज्ञापन
tejaswi yadav Cycle March NDA Bhagao Beti bachao 
tejashwi yadav
इससे पहले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में साइकिल यात्रा निकाली थी, लेकिन कुछ ही दूर जाते ही उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़े। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed