फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rjd leader lalu prasad yadav's comment on bhartiya janta party

'खटमल की तरह लोगों को काटती है भाजपा'

Fri, 15 Jan 2016 06:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:12 AM IST
विज्ञापन
rjd leader lalu prasad yadav's comment on bhartiya janta party

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को सांप्रदायिकता के बजाय आतंकवाद समेत अन्य समस्याओं को जड़ से समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


लालू ने भाजपा और आरएसएस को सांप्रदायिकता की पूंजी बताते हुए कहा कि भाजपा लोगों को खटमल की तरह काटती है।

बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए लालू ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला।

हमारी सरकार क्या कर रही है?

rjd leader lalu prasad yadav's comment on bhartiya janta party

राजद सुप्रीमो ने कहा कि आरएसएस और भाजपा खटमल की तरह लोगों को काटते रहते हैं। इन लोगों को अन्य बातों पर ध्यान देने की बजाय आतंकवाद समेत इतर समस्याओं को जड़ से समाप्त करना चाहिए।

लालू ने कहा कि पाक ने क्या कार्रवाई की, इस पर बोलना उचित नहीं है, क्योंकि उसकी कार्रवाई का किसी को पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्या कहता है, इससे ज्यादा जरूरी है कि हमारी सरकार क्या कर रही है। आतंकवाद का मामला गंभीर है और ऐसे में सब को साथ मिलकर इस समस्या के सफाये के लिए उपाय निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed