RJD नेता की हत्या, किसने की इसको लेकर बवाल!
बिहार के सुपौल जिले में राष्ट्रीय जनता दल के एक सीनियर नेता की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार उनके समर्थकों ने ही उन्हें घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी।
मामले पर पुलिस का कहना है कि उनके समर्थकों की ओर से हिंसक प्रदर्शन के दौरान नेता की जान गई। जबकि नेता के परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या एक राजनीतिक साजिश के तहत हुई है।
यादव 2010 में जेडीयू नेता बिजेंद्र प्रसाद के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं।
हत्या के बाद इलाके में तनाव
आरजेडी के वरिष्ठ नेता रविंदर यादव की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। नेता की मौत से छुब्ध समर्थकों ने जगह-जगह रास्ता जाम किया और आगजनी की।
यादव की हत्या से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और स्थित काबू में है।
द हिंदू में प्रकाशित खबर के अनुसार परिजनों ने पुलिस को बताया कि हत्या के एक दिन पहले यादव ने सुपौल क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के दौरान उत्तेजक बयान दिए थे जिसे लेकर उनके विरोधियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।