फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Awadh Bihari Chaudhary unanimously elected Speaker

Bihar: राजद नेता अवध बिहारी चौधरी सर्वसम्मति से स्पीकर चुने गए, सिन्हा ने छोड़ा पद

Fri, 26 Aug 2022 01:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

नए स्पीकर चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा कुर्सी तक ले गए, जो अब विपक्ष के नेता बन गए हैं। इस महीने की शुरुआत में बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर अपनी पूर्व सहयोगी राजद का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
RJD leader Awadh Bihari Chaudhary unanimously elected Speaker
राजद नेता नेता अवध बिहारी चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

राजद नेता नेता अवध बिहारी चौधरी को आज सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया। यह पद बिहार में गठबंधन पलट के बाद विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे से रिक्त हुआ था। सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन सरकार अविश्वास प्रस्ताव लाई थी, इसके बाद उन्होंने स्पीकर पद छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


नए स्पीकर चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा कुर्सी तक ले गए, जो अब विपक्ष के नेता बन गए हैं।  इस महीने की शुरुआत में बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर अपनी पूर्व सहयोगी राजद का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही राज्य में एक बार फिर महागठबंधन सरकार बन गई है। 
विज्ञापन


बिहार विधानसभा का एक विशेष सत्र चल रहा है। इस सत्र में दो दिन पहले महागठबंधन ने बहुमत साबित किया था। नीतीश कुमार ने भाजपा द्वारा क्षेत्रीय पार्टी को तोड़ने के कथित प्रयासों को लेकर हाल ही में एनडीए छोड़ दिया। वे फिर महागठबंधन में शामिल हो गए, जो राजद द्वारा संचालित है। इसमें कांग्रेस, सीपीआईएमएल (एल), सीपीआई (एम) और सीपीआई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed