फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Leader and Ex CM Rabri Devi indicates Lalu Prasad Yadav unlikely to step down as party president and hand baton to Tejashwi Yadav

'झूठा खबर चल रहा है': लालू के राजद अध्यक्ष पद बेटे तेजस्वी को सौंपने की चर्चा, राबड़ी देवी ने दिया ये जवाब

Fri, 04 Feb 2022 06:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 04 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

लालू के बड़े बेटे और राजद के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे तेजप्रताप यादव ने भी इन अटकलों को खारिज किया है। राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह (लालू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे।’’

विज्ञापन
RJD Leader and Ex CM Rabri Devi indicates Lalu Prasad Yadav unlikely to step down as party president and hand baton to Tejashwi Yadav
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव। - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने की संभावनाएं काफी कम हैं। लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि लालू अगले हफ्ते पार्टी समारोह में तेजस्वी को राजद अध्यक्ष बना सकते हैं। 
विज्ञापन


राबड़ी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा- "ये झूठा खबर चल रहा है।"  उधर लालू के बड़े बेटे और राजद के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे तेजप्रताप यादव ने भी इन अटकलों को खारिज किया है। राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, ‘‘वह (लालू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे।’’
विज्ञापन


खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं लालू
लालू प्रसाद यादव लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वे ज्यादातर समय राजधानी दिल्ली में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में बिताते हैं। हालांकि, इस बीच उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब स्वास्थ्य के कारण तथा चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में लालू के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है। 


तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की थी संभावना
लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों में तेजस्वी को हमेशा से उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। वे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी थे। उधर तेज प्रताप यादव ने कई मौकों पर पार्टी के नेताओं से ही नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed