PNB फ्रॉड: लालू बोले- BJP के नेता स्वयं घोषित देशभक्त, देश लूटकर भाग जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फ्रॉड पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कौन सा नेता खेत जोतकर खाता है, सब तो लूटकर खा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ये सब स्वयं घोषित देशभक्त हैं, जो देश को लूटकर विदेश भाग जाएंगे।
दरअसल, पीएनबी घोटाले में 114 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने डायमंड व्यापारी नीरव मोदी और उनके साथियों के ठिकानों, शो रूम और विभिन्न पर लगातार छापेमारी कर रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि नीरव मोदी और अन्य आरोपी मेहुल चौकसी फरार हैं।
बीजेपी का कौन सा नेता खेत जोतकर खा रहा है? सब तो लूटकर खा रहे हैं।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 18, 2018
ई सब स्वयंघोषित देशभक्त है, देश लूट विदेश भाग जायेंगे।
बता दें कि आयकर विभाग ने आरोपी अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी और उसकी कंपनियों के 105 बैंक खातों को सीज कर लिया, जबकि 29 अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया गया है।आयकर विभाग ने विदेश में अवैध संपत्ति बनाने के आरोप में नीरव के खिलाफ नए काला धन रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। माना जा रहा है कि यह संपत्ति सिंगापुर में है। दूसरी ओर, गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चोकसी के खिलाफ सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज करने के बाद हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, सूरत, पुणे स्थित समेत छह शहरों में 26 ठिकानों पर छापेमारी की।