{"_id":"5e06fed88ebc3e87ae37eb61","slug":"rjd-chief-lalu-prasad-yadav-demands-ethnic-census-citizenship-act-nrc-and-npr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून और एनपीआर पर विवाद के बीच लालू ने की जातीय जनगणना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून और एनपीआर पर विवाद के बीच लालू ने की जातीय जनगणना की मांग
Sat, 28 Dec 2019 12:40 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
देशभर में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर यह मांग की।
विज्ञापन
कथित NPR, NRC और 2021 की भारतीय जनगणना पर लाखों करोड़ खर्च होंगे। सुना है NPR में अनेकों अलग-2 कॉलम जोड़ रहे है लेकिन इसमें जातिगत जनगणना का एक कॉलम और जोड़ने में क्या दिक्कत है?
विज्ञापन
क्या 5000 से अधिक जातियों वाले 60% अनगिनत पिछड़े-अतिपिछड़े हिंदू नहीं है जो आप उनकी गणना नहीं चाहते? — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 28, 2019
विज्ञापन
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू ने ट्वीट किया कि कथित एनपीआर, एनआरसी और 2021 की भारतीय जनगणना पर लाखों करोड़ खर्च होंगे। सुना है एनपीआर में अनेकों अलग-अलग कॉलम जोड़ रहे है लेकिन इसमें जातिगत जनगणना का एक कॉलम और जोड़ने में क्या दिक्कत है? क्या 5000 से अधिक जातियों वाले 60 फीसदी अनगिनत पिछड़े -अतिपिछड़े हिंदू नहीं है जो आप उनकी गणना नहीं चाहते?
बता दें कि दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।