फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Coronavirus vaccine vaccination announcement to Bihar residents, RJD accused of selling fear of death

बिहार में कोरोना के मुफ्त टीके की घोषणा पर घिरी भाजपा, राहुल ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग पहुंचा मामला

Thu, 22 Oct 2020 05:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 22 Oct 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
BJP Coronavirus vaccine vaccination announcement to Bihar residents, RJD accused of selling fear of death
निर्मला सीतारमण-तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

भाजपा ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए एलान किया कि वह राज्य के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाएगी। वहीं, अब इस पर विवाद शुरू हो गया है।  दरअसल अब यह मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा का नि:शुक्ल टीके लगवाने का वादा केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने उठाए सवाल
वहीं कांग्रेस नेता एवं  पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन मुफ्त में बांटने की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


राजद ने उठाए सवाल
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा से सवाल किया है कि अगर वह सत्ता में नहीं आई तो क्या लोगों को वैक्सीन नहीं देगी। वहीं, शिवसेना ने कहा है कि वैक्सीन के आने से पहले ही यह चुनावी जुमलों का हिस्सा बन गई है। 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए बताया कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक मास्क ही वैक्सीन है, लेकिन जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी तो भारत में उसका उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि जब वैक्सीन तैयार हो जाएगी तब हर बिहारवासी को कोरोना वायरस की वैक्सीन निः शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 


वहीं, राजद ने इस वादे को लेकर भाजपा पर हमला बोला और पूछा कि अगर राज्य में उनकी सरकार नहीं बनती है तो क्या वह लोगों को मुफ्त में वैक्सीन नहीं देगी। राजद ने ट्वीट कर कहा, कोरोना की वैक्सीन देश की है, भाजपा की नहीं! वैक्सीन का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है! बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते!
 

दूसरी तरफ, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, अब तक वैक्सीन आई नहीं है, पर चुनावी जुमलों का हिस्सा जरूर बन गई है। क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी सारे राज्यों के लोगों के लिए एक समान नहीं होनी चाहिए?
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed