फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rifles failed during gun salute to revolutionary khudiram bose

फुस्स हो गईं शहीदों के सम्मान में तनी बंदूकें

Mon, 12 Aug 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
rifles failed during gun salute to revolutionary khudiram bose

बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन को तब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब शहीद खुदीराम बोस के शहीद दिवस पर उन्हें सलामी देने के लिए चलाई गई राइफल से गोली ही नहीं निकली।

विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस और उनके साथी प्रफुल्ल चंद्र चाकी के शहीद दिवस पर रविवार को कंपनी बाग में समारोह आयोजित किया गया था, जहां बोस और चाकी के सम्मान में सलामी दी जानी थी।
विज्ञापन


सलामी देने के लिए जिस राइफल और कारतूस का इस्तेमाल किया गया वे ब्रिटिशकाल के थे और तीस साल पहले खरीदे गए थे।

मुजफ्फरपुर के जिलाधीश अनुपम कुमार ने एसएसपी सौरभ कुमार को मामले की जल्द ही जांच करने के आदेश दिए हैं। इस तरह की घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए एसएसपी ने अधिकारियों से दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों की बंदूकों से दी सलामी
जिलाधीश और एसएसपी के अनुसार कंपनी बाग में शहीद स्मारक को पाचं पुलिसकर्मी सलामी देने वाले थे जिनमें से कुछ की आखिर समय पर राइफल नहीं चली।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार राइफल न चलने पर वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों की राइफल से सलामी दी गई। लेकिन तब तक प्रशासन की बदइंतजामी की पोल खुल चुकी थी।

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी, जिला प्रशासन अधिकारी और अन्य लोग सुबह आठ बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए थे।

वहां उपस्थित स्वतंत्रा सेनानियों ने इसे बेइज्जती करार दिया। पुलिस लाइन के सारजेंट मेजर ने राइफल और कारतूस के ब्रिटिशकाल के होने की बात कही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed