फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rar in Bihar: JDU bluntly, NDA in the state till Nitish Kumar CM, quarrel between both parties intensifies

बिहार में रार : जेडीयू की दो टूक, जब तक नीतीश कुमार सीएम तब तक राज्य में एनडीए, दोनों दलों में नोंकझोंक तेज

Wed, 06 Apr 2022 02:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि नीतीश कुमार अभी सीएम हैं, वे 2025 के बाद रहेंगे या नहीं, यह नहीं कह सकते। 

विज्ञापन
Rar in Bihar: JDU bluntly, NDA in the state till Nitish Kumar CM, quarrel between both parties intensifies
nitish kumar - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार नीत एनडीए सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है। प्रमुख घटक दलों जदयू व भाजपा  नेताओं के बयानों में हालिया तल्खी से लगने लगा है कि सियासी तलवारें खींच रही हैं। पहले नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने और उपराष्ट्रपति पद मिलने की चर्चा चली, उसका जदयू ने साफ खंडन किया। अब नीतीश कुमार सीएम बने रहने पर सवाल उठा तो फिर जदयू ने खरे शब्दों में कहा है कि जब तक नीतीश कुमार सीएम रहेंगे तब तक ही बिहार में एनडीए रहेगा। 

विज्ञापन

उधर, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि नीतीश कुमार अभी सीएम हैं, वे 2025 के बाद रहेंगे या नहीं, यह नहीं कह सकते। जायसवाल के बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू नेता व बिहार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कहना है कि कि नीतीश कुमार को लेकर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। तब नीतीश कुमार सीएम हैं, तब तक ही बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कायम है। यादव के इस बयान का साफ अर्थ है कि जदयू भाजपा के किसी नेता को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। 
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा नेता जायसवाल ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा था कि नीतीश कुमार अभी सीएम हैं, वे 2025 के बाद रहेंगे या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता। इस पर बिजेंद्र यादव का कहना है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा था। जीत भी नीतीश कुमार के नाम पर ही मिली है। इस जनादेश से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। यदि कोई पार्टी जनादेश का सम्मान नहीं करेगी तो हम अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed