फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rape of director's wife in private school in Lakhisarai, video made, accused ran away with Mangalsutra

Bihar News : प्राइवेट स्कूल में संचालक की पत्नी से रेप, वीडियो बना मंगलसूत्र लेकर भागा आरोपी; अब यह धमकी दी

Wed, 18 Oct 2023 06:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Oct 2023 06:58 PM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह स्कूल में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर बिहरौरा ग्राम निवासी विकास कुमार (25) जबरन स्कूल में घुस गया। और, मेरा रेप किया। इतना ही उसने रेप का वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
Rape of director's wife in private school in Lakhisarai, video made, accused ran away with Mangalsutra
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीसराय में प्राइवेट स्कूल के संचालक की पत्नी का रेप हुआ है। इतना ही नहीं दरिंदे ने रेप का वीडियो बना लिया और उसका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। घटना रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र की है। रेप की बात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दरिंदे पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छापेमारी कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


रेप का वीडियो भी बना लिया
वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि रविवार को उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह स्कूल में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर बिहरौरा ग्राम निवासी विकास कुमार (25) जबरन स्कूल में घुस गया। और, मेरा रेप किया। इस दौरान मैं चीखती-चिल्लाती रही लेकिन हैवान ने मेरी एक सुनी। इतना ही नहीं रेप की घटना का उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मेरे गले का मंगल सूत्र छीन लिया। 
विज्ञापन


मैं डर से चुप रही और पति को कुछ नहीं बताया
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी दिन से मैं डर से चुप रही और पति को कुछ नहीं बताया। इसके बाद गांव गई तो अपनी सास और गोतनी को जानकारी दी। इसके बाद ससुराल वालों को पता चला। पति को जब जानकारी हुई तो वह मंगलवार को रामगढ़ चौक थाना आकर मामला दर्ज कराया। इस पर रामगढ़ चौक थानेदार अमित कुमार त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में संलिप्त युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। पीड़ित महिला का भी बयान लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed