फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ranchi: 4 workers from Jharkhand trapped in Srisailam tunnel accident, Chief Minister appealed for safe rescue

Ranchi News: श्रीशैलम् टनल हादसे में झारखंड के 4 श्रमिक फंसे, मुख्यमंत्री ने सुरक्षित रेस्क्यू की अपील की

Sun, 23 Feb 2025 11:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:43 AM IST
सार

तेलंगाना में श्रीशैलम के डोमलपेंटा इलाके में टनल का एक हिस्सा गिर जाने से इसमें जिले के गुमला निवासी चार श्रमिक फंस गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने तेलंगाना मुख्यमंत्री से श्रमिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Ranchi: 4 workers from Jharkhand trapped in Srisailam tunnel accident, Chief Minister appealed for safe rescue
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल का एक हिस्सा गिरने से इसमें झारखंड के गुमला के चार श्रमिकों के फंसे होने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत एक्शन लेते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री से श्रमिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए आग्रह किया है। साथ ही मरांग बुरु से सभी फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी की कामना की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है और श्रमिकों की कुशलता को लेकर जानकारी प्राप्त कर रहा है। श्रम विभाग आज गुमला के श्रमिकों के परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाएगा।
विज्ञापन




मालूम हो कि 22 फरवरी की सुबह डोमलपेंटा इलाके में टनल का एक हिस्सा गिर गया था, जिसमें 6 से 8 श्रमिक फंसे हैं। इनमें झारखंड के गुमला के श्रमिकों के अलावा उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के श्रमिक भी शामिल हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

SLBC टनल तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले को आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से जोड़ती है। हादसे के बाद इलाके में चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन और रेस्क्यू टीम श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed