{"_id":"5f8102bb8ebc3e75017f6e7e","slug":"ram-vilas-paswan-s-funeral-in-patna-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास पासवान की आज पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास पासवान की आज पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
Sat, 10 Oct 2020 06:09 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Ramvilas paswan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान की आज पटना में अंत्येष्टि होगी। शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। आज दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद समेत सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगा झुका रहा। पासवान का पार्थिव शरीर दिन में एम्स से दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया। शाम को वायुसेना के विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। सीएम नीतीश कुमार खुद हवाई अड्डे पर पहुंचे, उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूडी समेत कई नेता पहुंचे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में लोजपा ऑफिस में चिराग पासवान से मुलाकात की।
विज्ञापन
Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav meets LJP chief Chirag Paswan at the LJP office in Patna, where the mortal remains of Union Minister Ram Vilas Paswan are present. pic.twitter.com/1oCoJWTAUy
— ANI (@ANI) October 9, 2020
उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत पक्ष विपक्ष के कई नेताओं ने शुक्रवार को दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाकर केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तय हुआ कि उनका अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मंत्रिमंडल की ओर से उपस्थित रहेेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया, पासवान के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद समेत देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में तिरंगा झुकाया गया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी ने भी उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राजद सांसद मीसा भारती, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कुशल प्रशासक थे, हमेशा गरीबों के हित का सोचा: डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व पीएम
रामविलास पासवान एक कुशल प्रशासक थे। मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया। राष्ट्रीय राजनीति में वह एक प्रमुख दलित नेता रहे। उनके साथ काम की कई यादें हैं जो सदा उन्हें हमारे दिलों में जीवित रखेंगी। वह सबके चहेते थे, फिर चाहें वह पक्ष हो या विपक्ष।
सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे पासवान: अमित शाह
मंत्रिमंडल के हमारे वरिष्ठ साथी राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने कुशल व्यवहार और जन कल्याण के कार्यों से वह सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे। मोदी सरकार गरीबों को लेकर उनके सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें।
बिहार ही नहीं देश की राजनीति में भूमिका: हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा
पासवान जी न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाते थे। समाजवादी आंदोलन से निकले इस नेता ने पूरे देश में दलितों के लिए आवाज बुलंद की। पूरे जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए खूब काम किया। उनकी कमी बिहार और देश की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान है। राजनीति का एक स्तंभ चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
दलितों के लिए उनके काम हमेशा याद रहेंगे: नित्यानंद राय, गृह राज्यमंत्री
पासवान जी का निधन लिए दुखद है। बिहार में उनके द्वारा दलितों के लिए किया गया काम हमेशा याद रहेगा। साथ ही देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को संकट की इस घड़ी में हिम्मत प्रदान करे।
गरीबों का सबसे बड़ा नेता चला गया: धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री
देश में गरीबों का हित सोचने वाला और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने वाला सबसे बड़ा नेता चला गया। वह चाहें सत्ता में रहें या विपक्ष में हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।