फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Vilas Paswan Latest News Update funeral will be done with full state honour chirag paswan ljp ravi shankar

पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 10 Oct 2020 04:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Latest News Update funeral will be done with full state honour chirag paswan ljp ravi shankar
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर - फोटो : PTI

विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वो बेहोश होकर गिर पड़े। पटना के दीघा घाट पर रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा हजारों लोगों ने नम आंखों से रामविलास पासवान को आखिरी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। अंतिम संस्कार में केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये समय पासवान के जाने का नहीं था।

बता दें कि पासवान ने गुरुवार शाम राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। देश के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार पासवान 74 वर्ष के थे। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। पासवान के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।  

विज्ञापन

 


जनार्दन घाट पर गमगीन माहौल
रामविलास पासवान को अंतिम विदाई दी जा रही है। रामविलास पासवान के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। 
 

रामविलास पासवान को आखिरी सलामी दी जा रही है
रामविलास पासवान के अंतिम विदाई में बंदूक झुकाई जा रही है। पटना के दीघा घाट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी रामविलास पासवान को अंतिम सलामी दे रहे हैं। 
 

सभी नेता एक एक कर रामविलास पासवान को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं
जनार्दन घाट पर रामविलास पासवान को एक एक कर सभी नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा नेता मंगल पांडे ने दी ने श्रद्धांजलि दी। 
 

अंतिम संस्कार की रस्में शुरू
थोड़ी देर में रामविसाल पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे चिराग पासवान ने अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की। 
 

जनार्दन घाट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सीएम नीतीश कुमार मौजूद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , नित्यानंद राय, बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जनार्दन घाट पर मौजूद हैं। 

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू 
रामविलास पासवान को अंतिम विदाई दी जा रही है। जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनार्दन घाट पर हजारों की भीड़ उमड़ी है। थल सेना और वायु सेना के जवान भी घाट मौजूद हैं। 

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पहुंच गया है। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना के विशेष वाहन से लाया गया पार्थिव शरीर
घाट पर तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत कई नेता वहां मौजूद हैं। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ उनकी दोनों पत्नियां शामिल हुईं।

थोड़ी देर में शुरू होगा अंतिम संस्कार
पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे चिराग पासवान पिता मुखाग्नि देंगे।

रामविलास को मिले भारत रत्न
बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने रामविलास पासवान को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है।

रामविलास के समर्थकों ने की ये मांग
रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उनके पटना स्थित आवास पर लगातार समर्थकों का जमावड़ा लग हुआ है। कुछ समर्थकों ने संसद में उनकी आदम कद की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की है।

दो बजे तक किया जा सकता है अंतिम संस्कार
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनका अंतिम संस्कार 1.30 की बजाय दो बजे किया जा सकता है।

ये उनके जाने का समय नहीं था: रविशंकर
पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'रामविलास जी बिहार ही नहीं, देश के नेता थे, वो एक जन नेता थे। मैं अटल जी की सरकार में उनके साथ कोयला खान राज्य मंत्री था, मैं उनकी क्षमता जानता हूं। वो उपेक्षितों की एक बहुत बड़ी आवाज बने। ये उनके जाने का समय नहीं था।'
 


अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर
पटना में रामविलास पासवान के आवास के बाहर कई लोग और राजनेता जमा हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। इस दौरान कुछ समर्थक रोते हुए नजर आए। लोजपा नेता के पार्थिव शरीर को शुक्रवार रात दिल्ली से पटना लाया गया था।
 



पटना आवास पहुंची रामविलास की पहली पत्नी
रामविलास की पहली पत्नी पटना आवास पहुंचीं। बता दें कि पहली पत्नी राजकुमारी से रामविलास की दो बेटियां हैं। पहली का नाम उषा और दूसरी का नाम आशा है।

अंतिम दर्शनों के लिए पार्टी दफ्तर में रखा गया पार्थिव शरीर
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना स्थित लोजपा के दफ्तर में रखा गया है, जहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोग आ रहे हैं। पासवान के पार्थिव शरीर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पार्टी कार्यालय पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित दी।


राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा अंतिम संस्कार 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाकर केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तय हुआ कि उनका अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंत्रिमंडल की ओर से उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया, पासवान के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद समेत देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में तिरंगा झुकाया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, सांसद प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी ने भी उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राजद सांसद मीसा भारती, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed