फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Navami 2025: The doors of Mahavir Mandir will open at midnight on Ram Navami: Patna News

Ram Navami 2025: रामनवमी पर महावीर मंदिर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, रात इतने बजे खुलेगा गर्भ गृह का पट

Wed, 02 Apr 2025 06:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

Bihar News: पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क से महावीर मंदिर तक पंडाल का निर्माण कराया गया है, जिसमें पंखे की व्यवस्था है। साथ ही पानी, शर्बत और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रखी गई है।

विज्ञापन
Ram Navami 2025: The doors of Mahavir Mandir will open at midnight on Ram Navami: Patna News
महावीर मंदिर पटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के दिन महावीर मंदिर जाकर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम की खबर है। रविवार को रात्रि दो बजे मुख्य गर्भ गृह का पट खुल जाएगा। गर्भ गृह में विराजमान हनुमान जी दोनों विग्रहों और रामदरबार की जागरण आरती होगी। उसके बाद तड़के 2.15 बजे से पंक्तिबद्ध भक्त अपने आराध्य को प्रसाद और माला अर्पित कर सकेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त महावीर हनुमान के दो विग्रहों वाले महावीर मंदिर में राम जन्मोत्सव पर पुष्पवर्षा का नयनाभिराम नजारा देखने को मिलेगा। रामनवमी के दिन मध्याह्न वेला में महावीर मंदिर के आंगन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म के अवसर पर फूलों की बारिश त्रेतायुग में विष्णु अवतार श्रीराम के जन्म के अवसर पर देवलोक से देवी-देवताओं द्वारा पुष्पवर्षा का एहसास कराया जाएगा। पुष्पवर्षा से लेकर मंदिर में पूजन-अर्चन, ध्वज परिवर्तन, जन्मोत्सव आरती, प्रसाद वितरण तक श्रीराम जन्मोत्सव की रिकॉर्डिंग होगी।
विज्ञापन


महावीर मंदिर में रामनवमी के भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महावीर मंदिर में रविवार को रामनवमी के दिन लगभग दो से चार लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर का पट रामनवमी की मध्य रात्रि दो बजे खुल जाएगा, जबकि तड़के 2.15 बजे से भक्त प्रसाद चढ़ा सकेंगे। मध्य रात्रि दो से 2.15 बजे के बीच महावीर मंदिर में जागरण आरती होगी। ऐसे भक्त जिनके हाथ में प्रसाद होगा, वे पंक्तिबद्ध होकर मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में आएंगे। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियां होंगी। इधर, रामनवमी के दिन रविवार को महावीर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर सुबह 12 बजे से पूजन प्रारंभ होगा। पूजा के बाद हनुमानजी की आरती और उसके बाद पुष्प वर्षा होगी। पूजन के बाद महावीर मंदिर में स्थित सभी हनुमान ध्वज बदले जाएंगे।
विज्ञापन


भक्तों की सहूलियत के लिए 14 बड़े LED स्क्रीन की व्यवस्था
महावीर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के लाइव दर्शन के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क से लेकर मंदिर तक भक्त मार्ग और महावीर मंदिर परिसर तक कुल 14 बड़े LED स्क्रीन लगाए गए हैं। भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मंदिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निःशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मंदिर की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों को धूप और गर्मी से राहत के प्रबंध
गर्मी और धूप को देखते हुए भक्तों के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। भक्त मार्ग को बैरिकेटिंग के साथ-साथ ऊपर में टेंट से आच्छादित किया गया है। उसमें पंखों और लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। रास्ते में जगह-जगह शरबत-पानी आदि के प्रबंध किए गए हैं। भक्तों की सहायता के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। महावीर मंदिर परिसर में भी प्रवेश के बाद भक्तों को धूप से बचाने के लिए पंडाल बनाया गया है। पंखे और रोशनी के प्रबंध किए गए हैं। रामनवमी के दिन महावीर मंदिर की ओर से पुलिसकर्मी के अलावा लगभग 200 निजी सुरक्षा कर्मी और 600 स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता में लगाए गए हैं। भक्तों के लिए निकास द्वार के पास महावीर मंदिर द्वारा संचालित अस्पतालों की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली जाने से पहले पटना में जांच करवा रहे; जानें, क्या हुई परेशानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed