फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rajendra Vishwanath Arlekar taken oath as 41st Governor of Bihar, CM Nitish kumar was present

Bihar : कल निकले फागू, आज आए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 41वें राज्यपाल के रूप में ली थी शपथ

Fri, 17 Feb 2023 01:08 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 17 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

New Governor of Bihar : बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ ले ली है। उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Rajendra Vishwanath Arlekar taken oath as 41st Governor of Bihar, CM Nitish kumar was present
शपथग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पहुंचने पर नए राज्यपाल का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ ले ली है। उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे शपथ दिलाई। 69 साल के राजेंद्र आर्लेकर की नियुक्ति को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे 6 जुलाई 2021 को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले, गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद से मुक्त होकर फागू चौहान पटना से रवाना हो गए। गुरुवार को उनकी विदाई के समय और शुक्रवार को नए राज्यपाल आर्लेकर की अगवानी में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह बिहार के राजभवन में संपन्न हुआ।

विज्ञापन


RSS बैकग्राउंड के आर्लेकर गोवा निवासी हैं

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं। 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था। बाल्यकाल से ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। 35 साल की उम्र में उन्होंने भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अर्लेकर पहले विधायक बने और फिर मंत्री पद पर भी रहे हैं। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा ने लक्ष्मीकांत पारसेकर को गोवा की कमान सौंप दी। राजेंद्र आर्लेकर को गोवा विधानसभा को कागज रहित बनाने का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन


मंत्री, विस अध्यक्ष जैसी भूमिकाएं भी निभा चुके
राजेंद्र अर्लेकर विधानसभा में सदस्य से लेकर मंत्री पद पर काम करने का अनुभव प्राप्त है। वे 2002 से 2007 तक विधायक थे। 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। वहीं 2015 से 2017 तक गोवा के वन पर्यावरण और पंचायती राज्य मंत्री रहे थे। इसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। वे अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास और कल्याण कार्यक्रम से भी जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed