फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rahul Gandhi News: Congress leader Rahul Gandhi coming Bihar to unite opposition, Sadakat Ashram, Nitish Kumar

Rahul Gandhi : 4 साल पहले आकर चुपचाप लौट गए थे राहुल गांधी, अब धूमधाम से आ रहे

Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
सार

Bihar : विपक्षी एकता के लिए 23 जून को पटना में होने वाली बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में रंगरोगन हो रहा। साढ़े 7 साल बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के आने की तैयारी है। 4 साल पहले भी राहुल आए थे, मगर चुपचाप।

विज्ञापन
Rahul Gandhi News: Congress leader Rahul Gandhi coming Bihar to unite opposition, Sadakat Ashram, Nitish Kumar
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के युवराज और पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी नहीं आए थे, लेकिन विपक्षी एकता को जोड़ने के नाम पर आ रहे हैं। करीब साढ़े 7 साल बाद वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम आएंगे। विपक्षी दलों की पटना में 23 जून को होने वाली बैठक से पहले वह एयरपोर्ट से सीधे सदाकत आश्रम जाएंगे, इसलिए तैयारियां तेज हैं। करीब 4 साल पहले राहुल गांधी पटना आए थे, लेकिन चुपचाप लौट गए। इस बार कांग्रेसियों के बीच रहेंगे। बातें करेंगे। फोटो का भी मौका बनेगा। इसलिए, अरसे बाद राज्य के हर जिले से कांग्रेसी पटना में जुट रहे हैं।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार पटना आ रहे राहुल गांधी
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 4 हजार किमी की लंबी भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार पटना आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत होगा। पटना एयरपोर्ट से तीनों नेता सदाकत आश्रम आएंगे। रास्ते में बिहार कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर जाएंगे।
विज्ञापन


जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है
सदाकत आश्रम में 70 हजार स्क्वायर फीट का बड़ा पंडाल (जर्मन हैंगर) बनाया जा रहा। यह वही पंडाल है जो पीएम मोदी की सभा के लिए बनाए जाते हैं। आश्रम परिसर में रंगरोहन का काम चल रहा है। सड़कों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। साज-सज्जा की तैयारियां भी चल रही है। यहां राहुल गांधी एक घंटा रहेंगे। लोगों से मुलाकात करेंगे, उन्हें संबोधित करेंगे। बिहार के जिला स्तर के कांग्रेसियों से भी राहुल गांधी मिलेंगे। आने वाले चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। पंडाल की क्षमता के अनुसार ही कांग्रेस कार्यकर्ता को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 साल बाद सदाकत आश्रम आ रहे राहुल
इससे पहले राहुल गांधी साल 2015 में सदाकत आश्रम आए थे। तब वो महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। उस समय वह सदाकत आश्रम आए थे। उस समय उन्होंने राज्य स्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। वहीं करीब 4 साल पहले यानी 6 जुलाई 2019 को राहुल गांधी मानहानि के केस में पेशी के लिए पटना पहुंचे थे। जमानत मिलने के बाद वे कांग्रेस के राज्य स्तर के नेताओं के लंच करने मौर्यलोक गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed