{"_id":"64d5d8018af90a34190d34b4","slug":"rahul-gandhi-flying-kissing-controversy-congress-mla-neetu-singh-target-smriti-irani-bihar-news-parliament-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi : कांग्रेस के युवराज के लिए लड़कियों की कमी नहीं; फ्लाइंग किस को लेकर महिला MLA ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi : कांग्रेस के युवराज के लिए लड़कियों की कमी नहीं; फ्लाइंग किस को लेकर महिला MLA ने कही यह बात
Fri, 11 Aug 2023 12:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:11 PM IST
सार
Bihar News : कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा- हमलोगों ने पूरा वीडियो देखा। इसमें फ्लाइंग किस जैसी बात तो नजर नहीं आ रही है। यह सारे आरोप एक साजिश के तरह लगाए गए हैं। सारी बात झूठ है, निराधार है।
विज्ञापन
विवाद पर बोलीं कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राहुल गांधी और फ्लाइंग किस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भाजपा नेता उनपर हमला बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोप पर बिहार की एक महिला विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का यह बयान अब चर्चा में है। उन्होंने कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है, अगर फ्लाइंग किस देना ही होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बूढ़ी को क्यों देंगे।
विज्ञापन
नीतू सिंह ने कहा- साजिश के तहत सारे आरोप
नीतू सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे थे। स्मृति ईरानी ने ऐसा कैसे मान लिया राहुल गांधी उनके तरफ ही कुछ इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा आरोप लगाया है। उनको पहले अपना देखना चाहिए कि जो सहेली उनको संरक्षण दी और मदद की, उसके पति को भगाकर शादी कर ली। हमलोगों ने पूरा वीडियो देखा। इसमें फ्लाइंग किस जैसी बात तो नजर नहीं आ रही है। यह सारे आरोप एक साजिश के तरह लगाए गए हैं। सारी बात झूठ है, निराधार है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री पद पर अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं
बता दें कि हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सिंह ने कुछ दिन पहले ही मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी। उन्होंने कहा था कि महिला होने के नाते उन्हें भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। मैं आधी आबादी का प्रतिनिधितत्व करती हूं इसलिए हमें मंत्री पद जरुर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बिहार में कांग्रेस के 19 MLA हैं, जिनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। कांग्रेस कोटे से अभी सिर्फ दो मंत्री है और दोनों ही पुरुष हैं। इसलिए महिला होने के नाते हम दो महिलाओं में से किसी एक को भी मंत्री जरुर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर नीतीश कुमार महिलाओं के हक और अधिकार की बातें करते हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बात समझनी चाहिए।